Limitations of computer  (कंप्यूटर की सीमाएं या कमियां )

What is computer ? 
( कंप्यूटर क्या है ? )

"Computer एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन जो user द्वारा दिए गए निर्देशों को समझ कर दिए गए
निर्देशों के अनुसार परिणाम प्रदान करता है।"

computer शब्द की उत्पत्ति "compute" शब्द से हुई है जिसका अर्थ गणना करना है अर्थात कंप्यूटर का सीधा संबंध गणना करने से है, किंतु वर्तमान में कंप्यूटर का उपयोग व्यापक रूप से होने लगा हैं, कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, व्यवसाय, सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से हो रहा है।

limitations of computer (कंप्यूटर की सीमाएं या कमियां)
  • Lack of intelligence ( बुद्धिमता की कमी) 
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो यूज़र द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करता है, कंप्यूटर किसी भी परिस्थिति में दिए गए निर्देशों से न तो अधिक और ना ही कम कोई कार्य करता है, कंप्यूटर स्वयं कोई कार्य नहीं करता जब तक कि उसे कोई निर्देश न दिया जाए जैसे - यदि हम कंप्यूटर को कहें की बाजार जा कर कोई वस्तु ले लो तो वह वस्तु  तो ले लेगा किंतु कभी वह  वस्तु को लेकर वापस नहीं लौटेगा ऐसा इसलिए क्योंकि हमने उसे वस्तु लेकर वापस आने का निर्देश नहीं दिया है।
    अतः हम कह सकते हैं की कंप्यूटर में सामान्य बौद्धिक क्षमता की कमी होती हैं।
  • Unable in self  protection (आत्मरक्षा करने में असमर्थ )
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका पूर्ण नियंत्रण मानव के पास होता है कंप्यूटर मनुष्य द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही कार्य करता है, कंप्यूटर में आत्मरक्षा की कमी होती है, 
जैसे - यदि ललित किसी विशेष पासवर्ड के साथ एक ई-मेल अकाउंट बनाता है तो कंप्यूटर यह नहीं देखता की उस ई-मेल अकाउंट को खोलने वाला ललित है या नहीं वह केवल डाले गए पासवर्ड को देखता है।
       अतः कंप्यूटर का कोई भी व्यक्ति निर्देश देकर दुरुपयोग कर सकते हैं किंतु कंप्यूटर आत्मरक्षा नहीं कर सकता।

  • Lack of Decision making( निर्णय क्षमता का अभाव)
कंप्यूटर एक ऐसा मशीन है जिसमें निर्णय क्षमता का अभाव होता है अर्थात कंप्यूटर यूज़र द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करता है कंप्यूटर दिए गए निर्देशों के सही गलत होने का निर्णय नहीं  कर सकता क्योंकि कंप्यूटर में निर्णय क्षमता का अभाव होता है।


also read :-

THANK YOU


 दोस्तों उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा अगर आप किसी भी जानकारी चाहते हैं तो Comment करें।