कम्प्यूटर की विशेषताएं[Characteristics of computer]


कम्प्यूटर क्या है?

[What is computer ?] 


Computer एक ऐसा electronic डिवाइस है जो यूजर द्वारा इनपुट किए गए निर्देशों मैं प्रक्रिया करके आउटपुट या रिजल्ट प्रदान करता है।

कम्प्यूटर की विशेषताएं[Characteristics of computer]

1. Speed( गति):

गति कंप्यूटर के सबसे मुख्य विशेषता है कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो करोड़ों लाखों की गणनाओं को कुछ ही सेकंड में हल कर सकता हैं जिन गणात्मक कार्यों को करने के लिए मनुष्य को बहुत अधिक समय लगता है उन गणनत्मक कार्यों को कंप्यूटर कुछ ही सेकंड में हल करने में सक्षम होता है।

2. Accuracy( शुद्धता):

शुद्धता कंप्यूटर की दूसरी महत्वपूर्ण विशेषताएं कंप्यूटर कभी भी किसी कार्य को करने में कोई त्रुटि नहीं करता तथा कंप्यूटर हमेशा शुद्ध परिणाम ही प्रदान करता है क्योंकि कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही परिणाम प्रदान करता है दूसरे शब्दों में कंप्यूटर मनुष्य द्वारा किए गए प्रोग्राम के अनुसार ही परिणाम प्रदान करता है अर्थात किसी भी प्रोग्राम का यदि गलत परिणाम प्राप्त होता है तो तो यूजर द्वारा बनाए गए प्रोग्राम मैं अवश्य कोई त्रुटि होगी अतः हम यह कह सकते हैं कि कंप्यूटर हमें हमेशा शुद्ध परिणाम प्रदान करता है।

3.Automation ( स्वचालित):

दैनिक जीवन में हम अपने कार्यों को करने के लिए कई स्वचालित मशीनों का उपयोग करते हैं उसी प्रकार कंप्यूटर भी एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है क्योंकि कंप्यूटर में किसी प्रोग्राम के एक बार लोड हो जाने के बाद कंप्यूटर भी उस कार्य को स्वचालित रूप से करता रहता है।

4.Versatility( सार्वभौमिकता):

आज कम्प्यूटर अपनी सार्वभौमिकता के कारण पूरे विश्व में अपना प्रभुत्व जमा रहा है आज केवल गणनत्मक ही नहीं अपितु वैज्ञानिक एवं  व्यावसायिक  क्षेत्र में भी कंप्यूटर  का उपयोग निरंतर बढ़ रहा हैं आज प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग व्यापक रूप से हो रहा हैं जैसे: Railway, Airport, Hospital,Banks etc.

5. High storage capacity ( उच्च संग्रहण क्षमता):

कंप्यूटर के उच्च संग्रहण क्षमता भी उसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता है। कंप्यूटर  Data Storage क्षमता बहुत अधिक होती है। कंप्यूटर में सभी प्रकार के Data,Text, Files, Picture, Sounds तथा Programs को स्टोर करके रखा जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर कभी भी दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।

6.Diligence:( कर्मठता):

मनुष्य किसी कार्य को निरंतर कुछ घंटों तक करने के पश्चात थक जाता है किंतु कम्प्यूटर तो इसके विपरीत किसी कार्य को कई घंटों महीनों तक करने के पश्चात भी नहीं थकता और ना ही उसकी शुद्धता एवं उसकी गति में कोई कमी आती है साथ ही निरंतर महीनों तक कार्य करने के पश्चात भी कंप्यूटर की परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं होता।

7. Power of rememberance( स्मरण रखने की क्षमता):

Computer  की स्मरण क्षमता मनुष्य से बहुत अधिक होती है मनुष्य अपने जीवन की केवल महत्वपूर्ण बातों को ही याद रखता है किंतु कंप्यूटर महत्वपूर्ण सूचना के अलावा  सभी प्रकार कि सूचनाओं को स्टोर करके रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर सूचना को उपलब्ध कराता हैं।

8. Reliability ( विश्वसनीयता):

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो यूज़र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कार्य करता है अर्थात कंप्यूटर स्वयं कोई कार्य नहीं करता जब तक कि उसे कोई निर्देश न दिया जाए कंप्यूटर विश्वसनीय होता है कंप्यूटर में स्टोर किए गए सभी प्रकार के Files , Data पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। तथा कंप्यूटर बिना थके निरंतर मनुष्य के अपेक्षा अधिक समय तक कार्य कर सकता है।


Thank you friends i hope you like this post if you want any information about any thing please comment .